खजनी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बाढ़ में आए ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
गोरखपुर : खजनी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने आज तहसील क्षेत्र के बाढ़ एरिया नरगडा जंगा,नरगडा शिवत्त सिंह,राउतपुर ,चपरहट, सनेहा ,आदि ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। आपको बताते चले की बाढ़ की स्थिति देखते हुए तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने शासन द्वारा जो भी राहत एवं बचाव का कार्य किया जाता है जिससे बाढ़ पीड़ितों को मदद मिले ताकि बाढ़ पीड़ितों को कोई भी दिक्कत होती है तो शासन प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए उपस्थित रहे।





