बिजली चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के कटघर तिराहे के समीप बिद्युत फाल्ट बनाने गए प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन की विद्युत के झटके से मौत हो गई ,आनन फानन में हर्ष पैथालॉजी के प्रोपराइटर विनय सिंह इलेक्ट्रिशियन जिला अस्पताल भेजा दिया ,आरोप है कि इलेक्ट्रिशियन की मौत मौके पर ही हो गई थी। तथा महिलाओं ने कुछ देर तक जाम भी लगाया ।
मामला खजनी क्षेत्र कटघर तिराहे के हर्ष पैथलॉजी सेंटर का है ,जहाँ गुरुवार को साक्षी इलेक्ट्रिक दुकान का बिजली मकैनिक राजेन्द्र कुमार गौड़ कटघर चौराहे पर विद्युत फाल्ट बनाने गया था , उसी दौरान विद्युत के करण्ट के झटके से लाइनमैन बेहोश होकर गिर गया ।आनन फानन में हर्ष पैथीलोजी के प्रोपराइटर विनय सिंह जिला अस्पताल ले गए ,जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया । वही मृतक की पत्नी ने बताया हमको कुछ नही बताया गया ,मेरे पति की मौत यही हो गई , गुमराह करने के लिए जिला अस्पताल ले गए , फिलहाल दर्जनों की संख्या मे पहुंची महिलाये पैथलॉजी संचालक बिनय सिंह को गिरफ्तार करने की मांग पर खजनी थानां में बैठी रही । मृतक इलेक्ट्रिशियन सिकरीगंज थानां क्षेत्र के बलुआ का निवासी बताया गया , जो राजेन्द्र कुमार डोडो बसियाखोर के बीच शहीदाबाद मार्ग पर साक्षी इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता है ,मृतक के पांच बच्चे है एक पुत्र चार पुत्री है ,सभी 12 वर्ष के नीचे की है । परिवार का महज एक चिराग था ,जो बिजली के चपेट आ गया ,
यह भी पढे…गोरखपुर डीएम के आदेशानुसार कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय 23 अगस्त से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे
पूर्व प्रधान दूधनाथ मौर्य ने बताया बिजली का दुकान चलाता है , आरोपी लाइट बनवाने को लेकर बुलाये और हाई टेंशन के तार रिपेयर करने लगे ,जिससे मौत हो गई ।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…








