चार जुलाई को दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जुलाई को 2 दिनों के दौरे पर गोरखपुर आने वाले हैं। , वह हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान संस्थान में उन्नत कैंसर उपचार उपकरण, हेल्सियॉन का अनावरण के साथ ही 5 जुलाई को वह सहजनवां में सर्वोदय गर्ल्स स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे।
इस दौरे में कुल 134 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं और बांध सुरक्षा कार्यों का उद्घाटन किया जाना है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गयी है।
सहजनवां के सिसवा अनंतपुर में 35.33 करोड़ रुपये की लागत से बने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का उद्घाटन 5 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा वह सहजनवां, उनवल और खजनी में लगभग 10.44 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीसी रोड, नाली और इंटरलॉकिंग कार्य का भी लोकार्पण करेंगे।
इसके अतिरिक्त, उनका राप्ती नदी के किनारे स्थित बोक्टा-बरवार बांध पर 8.12 करोड़ रुपये के बजट से बोल्डर का उपयोग करके ढलान पिचिंग कार्य की शुरुआत का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है, साथ ही 80 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा के लिए साही कार्य का निरीक्षण भी करना है। वापस जाते समय मुख्यमंत्री बोक्टा-बरवार और मलौली बंधे पर भी निरीक्षण करेंगे।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?
दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-






