लखनऊ:- वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सात दिनों के दौरे पर आज से पूरे गोरखपुर क्षेत्र मे प्रवास करेंगें…

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज-गोरखपुर
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज-गोरखपुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सात दिनों के दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे

गोरखपुर । वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज से सात दिनों के दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह गोरखपुर और महाराजगंज सहित पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी सरकार में दोबारा वित्त राज्य मंत्री बनने के बाद पंकज चौधरी का यह पहला दौरा है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज-गोरखपुर
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज-गोरखपुर

उनके आने की सूचना मिलते ही गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर महाराजगंज तक उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वित्त राज्य मंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है।

वित्त मंत्रालय से जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक, पंकज चौधरी कल गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से सुबह 9:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर ही उनके सब कार्यकर्ता और समर्थक उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वित्त राज्य मंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट पर ही GST अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद शाम 10:15 बजे वह गोरखपुर एयरपोर्ट से महाराजगंज के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे।

यह भी पढे….राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान पर पूरे देश में आक्रोश, जगह-जगह हिंदू फूंक रहे हैं “राहुल गांधी” का पुतला

जारी हुए प्रोटोकॉल के अनुसार महाराजगंज में रात रुकने के बाद अगले दिन वित्त राज्य मंत्री शुक्रवार को शाम 4 बजे महाराजगंज से चल कर 5:30 बजे गोरखपुर पहुंच कर अपने कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार की रात गोरखपुर में बिताने के बाद शनिवार की सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से फिर महाराजगंज पहुंच जाएंगे। वित्त मंत्री के रविवार का प्रोटोकॉल आगे के लोकल प्रोग्राम को देख कर तय किया जाएगा।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment