भारत की सांस्कृतिक धरोहर महाकुम्भ 2025 अपनी अद्वितीय आभा से संपूर्ण विश्व में दीप्त हो रहा है। देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु यहां आकर पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। संस्कृति के इस महापर्व में अब तक 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के संगम में स्नान करना सारे विश्व में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।
यह भी पढ़े:- अटूट सनातन युवा महासभा रजि० ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध और कहा ये हमारी संस्कृति नही है
पावन त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालुओं का वंदन व अभिनंदन है।
।। हर-हर गंगे।।







