AAP साफ, टॉप ऑर्डर फेल…अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती हारे, बीजेपी ने दिल्ली में मारी धांसू एंट्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के बाद 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे बढ़ रही है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने विश्वास नगर सीट पर जीत के साथ खाता खोल दिया है। वहीं आप ने भी कोंडली सीट पर जीत के साथ खाता खोल लिया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर फेल हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नई दिल्ली (BJP Wins in New Delhi) से हार गए हैं। इसके अलावा मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती को भी शिकस्त मिली है। वहीं आतिशी जैसे-तैसे कालकाजी सीट से जीत गई हैं।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को शिकस्त मिली है। नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने बंपर जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री आतिशी की बात करें तो कालकाजी सीट पर 1911 वोटों से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से पीछे थीं, लेकिन अब वो बढ़त पर हैं। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया को भी हार मिली है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को भी हार मिली। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 1727 सीटों पर पीछे चल रहे हैं। आप में हाल ही में शामिल होने वाले अवध ओझा को भी पटपड़गंज सीट पर हार मिलती नजर आ रही है। करावल में मनोज त्यागी को कपिल मिश्रा ने पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Comment