राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था, जानिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मन्दिर का उद्घाटन कब हुआ था (Ram Mandir Udghatan Date 2024)

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था। इस दिन के बाद से राम मंदिर श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।

यह भी पढ़ें:-

अश्लीलता भविष्य के लिए भयंकर खतरा: आशुतोष सनातनी, अश्लीलता फैलाने वाली सभी I’d को ब्लॉक या मनमानी करके वाले एप को ही भारत से बैन करें: मोदी सरकार

Ram Mandir Udghatan Date 2024: राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था, जानिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख

Ram Mandir Udghatan Date 2024: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बेहद धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए 11 जनवरी का दिन चुना गया है। ऐसे में पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा की तारीख और राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था और मंदिर में रामलला कब विराजे थे।

Join us :-  www.bharatkilagam.com

Ram Mandir Udghatan Date 2024

Ram Mandir Udghatan Date 2024: 11 जनवरी 2025 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। जिसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। इस दिन को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस बारे में भी खूब सर्च किया जा रहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पिछले साल कब की गई थी और मंदिर का उद्घाटन किस दिन हुआ था। चलिए आपको बताते हैं इन सावलों के जवाब क्या हैं।

 

11 जनवरी को कैसे मनाई जाएगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था (Ram Mandir Udghatan Date 2024)

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था। इस दिन के बाद से राम मंदिर श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।

 

राम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए कब खुला था (Ram Mandir Opening Date 2024)

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से राम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया था। जिसके बाद से यहां भक्तों का तांता लग गया था।

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Date 2024)

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को कूर्म द्वादशी के दिन की गई थी। जिसके लिए 12:15 से 12:45 तक का अति शुभ समय चुना गया था। इस दिन भगवान रामलला की प्रतिमा का सूर्यतिलक भी किया गया था।

 

22 की जगह 11 जनवरी को क्यों मनाई जा रही है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ…? 

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने का दिन हिंदू तिथि के हिसाब से है। दरअसल हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहार हिंदी तिथियों के हिसाब से होते हैं। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और इस बार ये तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। इसलिए ही इस तिथि पर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Leave a Comment