भगवा रंग में रंगा गया संभल का कार्तिकेय मंदिर, CCTV कैमरों से की जा रही निगरानी…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भगवा रंग में रंगा गया संभल का कार्तिकेय मंदिर, CCTV कैमरों से की जा रही निगरानी…

उत्तरप्रदेश के संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलने के बाद इसके रंग-रोगन का काम तेजी से हो रहा है मंदिर पर अब भगवा रंग भी चढ़ने लगा है. कार्तिकेय महादेव मंदिर शिखर से लेकर निचले हिस्से तक भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है 14 दिसंबर को 46 साल बाद संभल के नखासा थाना इलाके के

यह भी पढ़ें:-  वक़्फ़ बोर्ड खत्म होना ही चाहिए या फिर सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए: अटूट सनातन युवा महासभा रजि०

खग्गू सराय इलाके में मुस्लिम आबादी वाले कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब टूट पड़ा है. जहां मंदिर में श्रद्धालु कभी भजन कीर्तन करते हुए नजर आते हैं तो कभी महिलाएं भजनों पर झूमती हुई भक्ति में लीन दिखती हैं मुस्लिम आबादी के बीचो बीच स्थित इस कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलने के बाद अब इस पर भगवा रंग भी चढ़ चुका है. प्राचीन मंदिर के शिखर से लेकर दीवारों और फर्श तक पर भगवा रंग से पेंट किया गया है. संभल का ये कार्तिकेय महादेव मंदिर अब चारों तरफ से भगवा रंग में रंगा हुआ दिख रहा है मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक 7 कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसके अलावा मंदिर के आसपास के इलाके में पीएसी बल की भी तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी भी कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी कर रहे हैं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियोस और अपने देश राज्यो में होने वाले इवेंट्स के बारें में जानने के लिए ज्वॉइन करें हमारा न्यूज़ ग्रुप????????????????????????भारत की लगाम

 

Leave a Comment