कौन है भारत का नया ग्रैंडमास्टर गुकेश ? 18 साल में रच दिया शतरंज में इतिहास, स्कूल से निकलते ही जीत ली दुनिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network: कौन है भारत का नया ग्रैंडमास्टर गुकेश ? 18 साल में रच दिया शतरंज में इतिहास, स्कूल से निकलते ही जीत ली दुनिया
New Chess Grandmaster Gukesh D Education: भारत के 18 साल के यंग बॉय गुकेश दोम्माराजू दुनिया के पहले सबसे कम उम्र के चेस चैंपियन बन गए हैं। अभी तो गुकेश ने बस स्कूलिंग ही पूरी की थी और शतरंज की दुनिया के बादशाह बन गए। इस जीत ने उन्हें 21 करोड़ रुपये से ज्यादा (2.5 मिलियन डॉलर) का प्राइज फंड भी दिलाया। जानिए डी गुकेश कौन हैं? उनकी एजुकेशन क्या हैं
Who is Gukesh Dommaraju, World’s New Chess Champion: 18 की उम्र में जब बच्चे स्कूल पास कर रहे होते हैं, जब ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होता कि आगे करना क्या है? उनका पैशन क्या है? उस छोटी उम्र में भारत के डोम्माराजु गुकेश ने इतिहास रच दिया है। वो शतरंज की दुनिया यंगेस्ट चैंपियन बन गए हैं। गुकेश पहले शख्स हैं जिसने इतनी कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत ली और चेस ग्रैंडमास्टर बन गए

Gukesh D Education: कौन है भारत का नया सितारा डी गुकेश? 18 साल में रच दिया इतिहास, स्कूल से निकलते ही जीत ली दुनिया

 

विश्वनाथन आनंद के बाद भारत को ये खिताब दिलाकर शतरंग के खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया है कि हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। लेकिन… डी गुकेश हैं कौन? इनकी पढ़ाई लिखाई क्या रही है? हर भारतीय को इस बारे में भी जरूर जानना चाहिए।

चीन के डिंग लिरेन को हराया

डी गुकेश ने 18th वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल्स में चीन के शतरंज खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराकर किंग्स गैंबिट का खिताब अपने नाम किया। वो दुनिया के पहले टीनएजर हैं जिनके सिर ये ताज सजा है। इस जीत से पहले गुकेश वर्ल्ड चेस रैंकिंग में 5वें नंबर पर थे। गुकेश से पहले सबसे कम उम्र के चेस वर्ल्ड चैंपियन गैरी कास्परॉव थे, जिन्होंने 22 की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी। (फोटो- instagram/ gukesh.official)

गुकेश डी कौन हैं?

गुकेश डी का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता डॉ रजनीकांत ENT स्पेशलिस्ट हैं। मां का नाम डॉ पद्मा है, जो एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। गुकेश अपने माता-पिता को अपनी सफलता का स्तंभ मानते हैं। क्योंकि गुकेश को काम कम उम्र से ही चेस कंपटीशन्स के लिए जगह-जगह ट्रैवल करना पड़ता था। उनके साथ आने-जाने के लिए पिता रजनीकांत ने नौकरी तक छोड़ दी थी। (फोटो- instagram/ gukesh.official)

D Gukesh का स्कूल
गुकेश की स्कूलिंग चेन्नई, तमिलनाडु से ही हुई है। उन्होंने Velammal Vidhyalaya, Mel Ayannambakam school से पढ़ाई की है। ये चेन्नई का फेमस ग्रुप ऑफ स्कूल्स है। यहां से पहले भी कार्तिकेयन, अरविंद चिदंबरम, प्रागनन्दा जैसे चेस ग्रैंडमास्टर निकल चुके हैं। (फोटो- instagram/ gukesh.official)

स्कूल कोच ने पहचाना था टैलेंट
गुकेश ने चेस खेलने की प्रैक्टिस तभी शुरू कर दी थी जब वो महज 7 साल के थे। उनके स्कूल कोच भास्कर ने पहली बार गुकेश की ये प्रतिभा पहचानी थी और उन्हें चेस खेलना सिखाना शुरू किया था। सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग में ही गुकेश FIDE रेटिंग में शामिल हो गए थे। (फोटो- instagram/ gukesh.official)

Gukesh D की उपलब्धियां
2015 में अंडर-9 चेस चैंपियनशिप जीता।
2017 में पहला इंटरनेशनल चेस मास्टर जीता, जो मलेशिया में हुआ था।
2018 में स्पेन में उन्हें वर्ल्ड अंडर-12 चैंपियन से नवाजा गया। इस कैटेगरी में वर्ल्ड के तीसरे सबसे कम उम्र के चेस ग्रैंडमास्टर बने।
2021- जूनियस बेयर चैलेंजर्स चेस टूर 14/19 प्वाइंट्स से जीता।
2022- अगस्त महीने में 44वें चेस ओलंपियाड में दुनिया के नंबर-1 रैंक के अमेरिका के खिलाड़ी को हराया। फिर अक्टूबर महीने में मैग्नस कार्लसन (वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर) को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
2023- 2700 से ऊपर हाइएस्ट FIDE रेटिंग पाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने। सितंबर तक उन्हेंने भारत के चेस मास्टर विश्वनाथन आनंद से आगे निकल गए। ये मास्टर आनंद के 37 साल के चेस करियर में पहली बार हुआ।bkl news network

Leave a Comment