सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो… क्या होगा ? लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सरेआम कहा,,,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Mumbai: सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो… क्या होगा ? लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सरेआम कहा,,,
लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश ने कहा कि सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए। उनका परिवार हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेल रहा है। अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं तो कानून अपना काम करेगा।

अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो… लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने कह दी बड़ी बा
Lawrence Bishnoi News: गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी हुई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अब लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने भी सलमान से काले हिरण मामले में माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पूरा बिश्नोई समाज लॉरेंस बिश्नोई के साथ खड़ा हुआ है। रमेश ने कहा, ”सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए। उनका परिवार हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेल रहा है। अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं तो कानून अपना काम करेगा।”

‘एनडीटीवी’ के साथ बातचीत में लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश ने कहा कि बिश्नोई समुदाय के सभी सदस्य उस समय से गुस्से में हैं, जब काले हिरण के शिकार वाली घटना हुई। वे जानवरों को बचाने के लिए बलिदान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ”हमारा समाज पेड़ों और वन्यजीवों से काफी प्रेम करता है। 363 पूर्वजों ने पेड़ों को बचाने के लिए अपनी जान तक दे दी थी। जब सलमान ने काला हिरण मारा तो हर बिश्नोई का खून खौल रहा था। हमने फैसला कोर्ट पर छोड़ दिया। लेकिन अगर समुदाय का मजाक उड़ाया गया तो यह स्वाभाविक है कि समाज में गुस्सा पैदा हो। आज पूरा बिश्नोई समाज लॉरेंस के साथ खड़ा हुआ है।”bkl news network Mumbai

इसके साथ ही, रमेश ने एक बड़ा दावा भी किया कि सलमान ने बिश्नोई समाज के लिए पैसे भी ऑफर किए थे, लेकिन समाज ने लेने से मना कर दिया। बता दें कि सलमान खान 1998 में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग केलिए जोधपुर में थे। इसी दौरान, उनपर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। बाद में राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और पांच साल की जेल सुनाई गई। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा और बाद में सलमान को जमानत मिल गई। हालांकि, उन्हें कुछ समय जेल में बिताना पड़ा था कहा जाता हैं कि धनबल डे न्याययिक सिस्टम खरीद लिया था

Leave a Comment