दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में 110 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Maharashtra: Election: दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में 110 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति
BJP Candidate First List : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत पूरे राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। इसके चलते बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राज्य विधानसभा की 110 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन फाइनल कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। इसमें से 110 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी हैं और एक-दो दिन में पहली लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें कई उम्मीदवार बदलने की भी खबर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, वन मंत्री सुधीर मनगुंटीवार, मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार और अन्य नेता उपस्थित थे।
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुंबई समेत राज्य की कई सीटों पर मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है. बीजेपी के आंतरिक सर्वे में पता चला है कि राज्य की कई सीटों पर मौजूदा विधायकों के खिलाफ जनता का रुख है। इसके चलते उन निवर्तमान विधायकों का पत्ता कटने की आशंका है। ऐसे में उन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के संबंध में अंतिम निर्णय स्थानीय समीकरणों, सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय बीजेपी पदाधिकारियों और आरएसएस से जानकारी प्राप्त करने के बाद ही लिया जाएगा।
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की तस्वीर-
BJP Central Election Committee meeting
गौरतलब हो कि 2019 के राज्य विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि अविभाजित शिवसेना ने 56 सीटें, अविभाजित एनसीपी ने 54 सीटें और कांग्रेस ने 45 सीटें जीती थीं। तब अविभाजित शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजे आने के बाद सीएम पद को लेकर विवाद होने पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना एनडीए से अलग हो गई। जिसके बाद शरद पवार ने विभिन्न विचारधाराओं वाले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को एक साथ लाकर महाविकास आघाडी (MVA) का गठन किया।
एमवीए के सत्ता में आने के बाद 2019 में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। करीब ढाई साल बाद एकनाथ शिंदे शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे से अलग हो गए और बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार बना ली। फिर एक साल बाद जुलाई 2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) दो धड़ों में बंट गई। कद्दावर नेता अजित पवार ने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से नाता तोड़ लिया और शिवसेना (शिंदे)-बीजेपी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। दिलचस्प बात यह है कि तब अजित दादा के साथ अधिकांश एनसीपी विधायकों ने भी सीनियर पवार का

Maharashtra MLA List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हुआ शंखनाद, जानें कौन हैं 288 मौजूदा विधायक?
निर्वाचन आयोग ने आज (15 अक्टूबर) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान कराने की घोषणा की है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब यह है कि अब चुनावी राज्य में नई सरकारी घोषणाएं नहीं हो सकेंगी।

महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के सभी 288 विधायकों की देखें लिस्ट-
नंदुरबार जिला (4 विधायक)
1) अक्कलकुवा विधानसभा – केसी पाडवी (कांग्रेस)
2) शहादा विधानसभा – राजेश पाडवी (बीजेपी)
3) नंदुरबार विधानसभा – विजयकुमार गावित (बीजेपी)
4) नवापुर विधानसभा – शिरीष नाइक (कांग्रेस)
धुले जिला (5 विधायक)
5) सकरी विधानसभा- मंजूषा गावित (निर्दलीय)
6) धुले ग्रामीण विधानसभा – कुणाल पाटिल (कांग्रेस)
7) धुले शहर विधानसभा – फारूक शाह (AIMIM)
8) सिंदखेड़ा विधानसभा – जयकुमार रावल (बीजेपी)
9) शिरपुर विधानसभा – काशीराम पावरा (बीजेपी)
जलगांव जिला (11 विधायक)
10) चोपडा विधानसभा- लता सोनवणे (शिवसेना- शिंदे गुट)
11) रावेर विधानसभा- शिरीष चौधरी (कांग्रेस)
12) भुसावल विधानसभा- संजय सावकारे (बीजेपी)
13) जलगांव शहर विधानसभा- सुरेश भोले (बीजेपी)
14) जलगांव ग्रामीण विधानसभा- गुलाबराव पाटील (शिवसेना- शिंदे गुट)
15) अमलनेर विधानसभा- अनिल पाटील (एनसीपी- अजित पवार)
16) एरंडोल विधानसभा- चिमणराव पाटील (शिवसेना- शिंदे गुट)
17) चालीसगाव विधानसभा- मंगेश चव्हाण (बीजेपी)
18) पाचोरा विधानसभा – किशोर पाटील (शिवसेना- शिंदे गुट)
19) जामनेर विधानसभा – गिरीष महाजन (बीजेपी)
20) मुक्ताईनगर विधानसभा – चंद्रकांत पाटिल (निर्दलीय)
बुलढाना जिला (7 विधायक)
21) मलकापूर विधानसभा- राजेश एकाडे (कांग्रेस)
22) बुलढाना विधानसभा- संजय गायकवाड (शिवसेना- शिंदे गुट)
23) चिखली विधानसभा- श्वेता महाले (बीजेपी)
24) सिंदखेड राजा विधानसभा- राजेंद्र शिंगने (एनसीपी)
25) मेहकर विधानसभा- संजय रायमुलकर (शिवसेना शिंदे)
26) खामगाव विधानसभा- आकाश फुंडकर (बीजेपी)
27) जलगांव जामोद विधानसभा – संजय कुटे (बीजेपी)
अकोला जिला (5 विधायक)
28) अकोट विधानसभा- प्रकाश भारसाकले (बीजेपी)
29) बालापूर विधानसभा- नितिन देशमुख (शिवसेना- उद्धव ठाकरे)
30) अकोला पश्चिम विधानसभा- गोवर्धन शर्मा (बीजेपी) (निधन हुआ)
31) अकोला पूर्व विधानसभा- रणधीर सावरकर (बीजेपी)
32) मूर्तिजापुर विधानसभा- हरीश पिंपले (बीजेपी)
वाशिम जिला (3 विधायक)
33) रिसोड विधानसभा- अमित झनक (कांग्रेस)
34) वाशिम विधानसभा- लखन मलिक (बीजेपी)
35) कारंजा विधानसभा- राजेंद्र पाटनी (बीजेपी)
अमरावती जिला (8 विधायक)
36) धामनगाव रेलवे विधानसभा – प्रताप अरुण अडसड (बीजेपी)
37) बडनेरा विधानसभा – रवि राणा (निर्दलीय)
38) अमरावती विधानसभा- सुलभा खोडके (कांग्रेस)
39) तिवसा विधानसभा- यशोमती ठाकुर (कांग्रेस)
40) दर्यापूर विधानसभा- बलवंत वानखेडे (कांग्रेस) (लोकसभा चुनाव 2024 में जीते)
41) मेलघाट विधानसभा – राजकुमार पटेल (प्रहार जनशक्ति पार्टी)
42) अचलपुर विधानसभा- बच्चू कडू (प्रहार जनशक्ति पार्टी)
43) मोर्शी विधानसभा – देवेंद्र भुयार (स्वाभिमानी शेतकरी संघटना) (अजित पवार के साथ हैं)
वर्धा जिला (4 विधायक)
44) आर्वी विधानसभा – दादाराव केचे (बीजेपी)
45) देवली विधानसभा – रणजित कांबळे (कांग्रेस)
46) हिंगणघाट विधानसभा – समीर कुणावार (बीजेपी)
47) वर्धा विधानसभा – पंकज भोयर (बीजेपी)
नागपुर जिला (12 विधायक)
48) काटोल विधानसभा – अनिल देशमुख (राष्ट्रवादी- शरद पवार)
49) सावनेर विधानसभा – सुनील केदार (कांग्रेस)
50) हिंगणा विधानसभा – समीर मेघे (बीजेपी)
51) उमरेड विधानसभा – राजू पारवे (कांग्रेस) (शिंदे की शिवसेना का समर्थन कर रहे हैं)
52) नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा- देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी)
53) नागपुर दक्षिण विधानसभा – मोहन माटे (बीजेपी)
54) नागपुर पूर्व विधानसभा – कृष्णा खोपडे (बीजेपी)
55) नागपुर मध्य विधानसभा – विकास कुंभारे (बीजेपी)
56) नागपुर पश्चिम विधानसभा – विकास ठाकरे (कांग्रेस)
57) नागपूर उत्तर विधानसभा – नितीन राऊत (कांग्रेस)
58) कामठी विधानसभा – टेकचंद सावरकर (बीजेपी)
59) रामटेक विधानसभा – आशिष जयस्वाल (निर्दलीय)
भंडारा जिला (3 विधायक)
60) तुमसर विधानसभा – राजेंद्र कारेमोरे (एनसीपी- अजित पवार)
61) भंडारा विधानसभा – नरेंद्र भोंडेकर (निर्दलीय) (शिंदे की शिवसेना का समर्थन कर रहे हैं)
62) साकोली विधानसभा – नाना पटोले (कांग्रेस)
गोंदिया जिला (4 विधायक)
63) अर्जुनी मोरगाव विधानसभा – मनोहर चंद्रिकापुरे (राष्ट्रवादी – अजित पवार)
64) तिरोरा विधानसभा – विजय रहांगदळे (बीजेपी)
65) गोंदिया विधानसभा – विनोद अग्रवाल (निर्दलीय)
66) आमगाव विधानसभा – मारुती कारोटे (कांग्रेस)
गडचिरोली जिला (3 विधायक)
67) आरमोरी विधानसभा – कृष्णा गजबे (बीजेपी)
68) गडचिरोली विधानसभा – डॉ. देवराव होली (बीजेपी)
69) अहेरी विधानसभा – धर्मरावबाबा आत्राम (राष्ट्रवादी- अजित पवार)
चंद्रपुर जिला (6 विधायक)
70) राजुरा विधानसभा – सुभाष धोटे (कांग्रेस)
71) चंद्रपूर विधानसभा – किशोर जोर्गेवार (निर्दलीय)
72) बल्लारपूर विधानसभा – सुधीर मुनगंटीवार (बीजेपी)
73) ब्रह्मपुरी विधानसभा – विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस)
74) चिमुर विधानसभा – कीर्तीकुमार भांगडिया (बीजेपी)
75) वरोरा विधानसभा – प्रतिभा धानोरकर (कांग्रेस) (अब लोकसभा सांसद हैं)
यवतमाल जिला (7 विधायक)
76) वणी विधानसभा – संजीव रेड्डी बोदकुलवार (बीजेपी)
77) रालेगांव विधानसभा – अशोक उईके (बीजेपी)
78) यवतमाल विधानसभा – मदन येरावार (बीजेपी)
79) दिग्रस विधानसभा – संजय राठोड (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
80) आर्णी विधानसभा – संदीप धुर्वे (बीजेपी)
81) पुसद विधानसभा – इंद्रनिल मनोहर नाईक (एनसीपी – अजित पवार)
82) उमरखेड विधानसभा – नामदेव ससाने (बीजेपी)
नांदेड जिला (9 विधायक)
83) किनवट विधानसभा – भीमराव केराम (बीजेपी)
84) हदगाव विधानसभा – माधवराव पाटिल जवलगावकर (कांग्रेस)
85) भोकर विधानसभा – अशोक चव्हाण (बीजेपी) (वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं)
86) नांदेड विधानसभा (उत्तर)- बालाजी कल्याणकर (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
87) नांदेड विधानसभा (दक्षिण)- मोहन हंबर्डे (कांग्रेस)
88) लोहा विधानसभा- श्यामसुंदर शिंदे (निर्दलीय)
89) नायगाव विधानसभा – राजेश पवार (बीजेपी)
90) देगलूर विधानसभा – जितेश अंतापूरकर (कांग्रेस)
91) मुखेड विधानसभा – तुषार राठोड (बीजेपी)
हिंगोली जिला (3 विधायक)
92) वसमत विधानसभा – चंद्रकांत नवघरे (एनसीपी- अजित पवार)
93) कलमनुरी विधानसभा – संतोष बांगर (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
94) हिंगोली विधानसभा- तानाजी मुटकुले (बीजेपी)
परभनी जिला (4 विधायक)
95) जिंतूर विधानसभा – मेघना बोर्डीकर (बीजेपी)
96) परभणी विधानसभा – राहुल पाटिल (शिवसेना- उद्धव ठाकरे)
97) गंगाखेड विधानसभा – रत्नाकर गुट्टे (राष्ट्रीय समाज पक्ष)
98) पाथरी विधानसभा – सुरेश वरपुडकर (कांग्रेस)
जालना जिला (5 विधायक)
99) परतूर विधानसभा – बबन लोनीकर (बीजेपी)
100) घनसावंगी विधानसभा – राजेश टोपे (एनसीपी- शरद पवार)
101) जालना विधानसभा – कैलास गोरंटियाल (कांग्रेस)
102) बदनापूर विधानसभा – नारायण कुचे (बीजेपी)
103) भोकरदन विधानसभा – संतोष दानवे (बीजेपी)
छत्रपति संभाजीनगर (Aurangabad) जिला (9 विधायक)
104) सिल्लोड विधानसभा – अब्दुल सत्तार (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
105) कन्नड विधानसभा – उदयसिंग राजपूत (शिवसेना- उद्धव ठाकरे)
106) फुलंब्री विधानसभा – हरिभाऊ बागडे (बीजेपी)
107) औरंगाबाद मध्य विधानसभा – प्रदीप जयसवाल (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
108) औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा – संजय शिरसाट (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
109) औरंगाबाद पूर्व विधानसभा – अतुल सावे (बीजेपी)
110) पैठन विधानसभा – संदीपान भुमरे (शिवसेना- एकनाथ शिंदे) (वर्तमान में सांसद हैं)
111) गंगापुर विधानसभा – प्रशांत बंब (बीजेपी)
112) वैजापुर विधानसभा – रमेश बोरनारे (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
नासिक जिला (15 विधायक)
113) नांदगाव विधानसभा – सुहास कांदे (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
114) मालेगांव मध्य विधानसभा – मोहम्मद इस्माईल (AIMIM)
115) मालेगांव बाहरी विधानसभा – दादा भुसे (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
116) बागलान विधानसभा – दिलीप बोरसे (बीजेपी)
117) कलवन विधानसभा – नितिन पवार (एनसीपी- अजित पवार)
118) चांदवड विधानसभा – राहुल आहेर (बीजेपी)
119) येवला विधानसभा – छगन भुजबल (एनसीपी- अजित पवार)
120) सिन्नर विधानसभा – माणिकराव कोकाटे (एनसीपी- अजित पवार)
121) निफाड विधानसभा – दिलीप बनकर (एनसीपी- अजित पवार)
122) दिंडोरी विधानसभा – नरहरी झिरवल (एनसीपी- अजित पवार)
123) नाशिक पूर्व विधानसभा – राहुल ढिकले (बीजेपी)
124) नाशिक मध्य विधानसभा – देवयानी फरांदे (बीजेपी)
125) नाशिक पश्चिम विधानसभा – सीमा हिरे (बीजेपी)
126) देवळाली विधानसभा – सरोज अहिरे (एनसीपी- अजित पवार)
127) इगतपुरी विधानसभा- हिरामन खोसकर (कांग्रेस)
पालघर जिला (6 विधायक)
128) दहाणु विधानसभा – विनोद निकोले (कम्युनिस्ट पार्टी)
129) विक्रमगड विधानसभा – सुनिल भुसारा (एनसीपी- शरद पवार)
130) पालघर विधानसभा – श्रीनिवास वनगा (शिवसेना)
131) बोइसर विधानसभा – राजेश पाटिल (बहुजन विकास आघाडी)
132) नालासोपारा विधानसभा – क्षितिज ठाकुर (बहुजन विकास आघाडी)
133) वसई विधानसभा – हितेंद्र ठाकुर (बहुजन विकास आघाडी)
ठाणे जिला (18 विधायक)
134) भिवंडी ग्रामीण विधानसभा – शांताराम मोरे (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
135) शहापुर विधानसभा – दौलत दरोडा (एनसीपी- अजित पवार)
136) भिवंडी पश्चिम विधानसभा – महेश प्रभाकर चौगुले (बीजेपी)
137) भिवंडी पूर्व विधानसभा- रईस शेख (समाजवादी पार्टी)
138) कल्याण पश्चिम विधानसभा – विश्वनाथ भोईर (शिवसेना- एकनाथ शिंदे)
139) मुरबाड विधानसभा – किसन कथोरे (बीजेपी)
140) अंबर

Leave a Comment