हैदराबाद के नामपल्ली मे दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की, माधवी लता ने कहा “जिसने भी ऐसा किया है उसके हाथ और जीभ कटेगी,,,”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network: हैदराबाद दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़:देवी की मूर्ति का हाथ तोड़ा; पुलिस बोली- आरोपियों ने दान पेटी हटाई, जिससे प्रतिमा खंडित हुई , हैदराबाद में ओवैसी केसमने बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली माधवी लता ने कहा “जिसने भी ऐसा किया है उसके हाथ और जीभ कटेगी,,,”

आयोजक जब शुक्रवार सुबह पूजा पंडाल में पहुंचे तो वहां रखा सामान बिखरा हुआ था।
आयोजक जब शुक्रवार सुबह पूजा पंडाल में पहुंचे तो वहां रखा सामान बिखरा हुआ था।
हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने दुर्गा देवी का हाथ भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी, जब आयोजक पूजा करने पहुंचे।

आयोजकों ने बताया कि गुरुवार रात डांडिया कार्यक्रम होने तक पुलिस वहां मौजूद थी। घटना कितने बजे की है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ रख दिया, जिससे देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिर गया।

देवी शरण नवरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में एग्जीबिशन सोसाइटी के रहवासी और कर्मचारी हर साल देवी की मूर्ति बनाते हैं।

पहले बिजली काटी, फिर CCTV तोड़े पुलिस और आयोजकों ने बताया कि आरोपियों ने पंडाल में घुसने से पहले वहां की बिजली काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। इससे घटना के समय का कोई भी फुटेज अभी सामने नहीं आ सका है। आरोपियों ने बैरिकेडिंग हटाई और पूजा का सामान फेंक दिया।

2 साल पहले खैरताबाद में 2 महिलाओं ने तोड़ी थी देवी प्रतिमा

इसी प्रतिमा को महिलाओं ने हथौड़े से तोड़ा था। BKL news network Mumbai
इसी प्रतिमा को महिलाओं ने हथौड़े से तोड़ा था।
हैदराबाद के खैरताबाद में भी 2 साल पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया था। तब बुर्का पहनकर दो महिलाएं पंडाल में घुसीं और तोड़फोड़ शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने पंडाल में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिलाओं ने विरोध करने वालों पर भी हमला किया था।

अगस्त में रक्षापुरम के भूलक्ष्मी मंदिर में हुई थी तोड़-फोड़

इससे पहले 26 अगस्त को भी हैदराबाद के रक्षापुरम इलाके में कुछ लोगों ने भूलक्ष्मी मंदिर की मूर्ति तोड़ दी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग रात में ही मंदिर में जमा हो गए थे। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में दो और लोगों के नाम सामने आए थे। Bkl news network

Leave a Comment