- Bk l news network:Results : हरियाणा में एक्जिट पोल हुआ फेल, भाजपा ने रचा खेल ,ने ‘इंडिया गठबधन’ के सहयोगी दलों ने कांग्रेस की रणनीति पर लगाया सवालिया?निशान!
सारे राजनीतिक अनुमानों और एक्जिट पोल परिणमों को धता बातते हुए भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की. इसी प्रकार, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 सीट जीती है
Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों को तोड़ते हुए और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की और सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई. वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद पहली बार कराए गए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की. हरियाणा विधानसभा चुनाव से महज छह महीने पहले मनोहर लाल खट्टर को अप्रत्याशित रूप से हटाकर मुख्यमंत्री बनाए गए 54 वर्षीय नायब सिंह सैनी के अपने पद पर बने रहने की संभावना है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उनके बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे. उमर इससे पहले 2009 से 2014 तक तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ‘एग्जिट पोल’ के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है. जून में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई पहली बड़ी सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 में से 48 सीट पर जीत दर्ज की जबकि 2019 में उसे 41 सीट मिली थी. भाजपा लोकसभा चुनाव में मिले झटके से भी उबरती नजर आई क्योंकि 2019 में उसने सभी 10 सीट पर जीत दर्ज की थी जो 2024 के चुनाव में घटकर पांच रह गई थी
सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हुए रवाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दोनों ही नेता हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए निकले हैं.दिल्ली में भाजपा हाइकमान व केंद्रीय नेताओ से उनकी मुलाकात होगी.
चुनाव रणनीति की समीक्षा करे कांग्रेस : हरियाणा में हार के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों ने दी सलाह
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगी दलों से महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में अगले दौर के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ सलाह मिली. आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘‘सबसे बड़ा सबक’’ यह है कि चुनाव में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए.
केजरीवाल ने ‘आप’ के पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं. सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए.’’उन्होंने कहा, ‘‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है.’’हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी.
जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर क्या बोले राम माधव
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा दूसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट फीसद बढ़ने पर पार्टी नेता राम माधव ने कहा कि जम्मू में हमें बहुत संतोषजनक परिणाम मिले हैं. जम्मू में हमने 29 सीटें जीती हैं. यह हमारी पार्टी के इतिहास में सबसे अधिक है. घाटी से मिले वोट और सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के पक्ष में गई हैं. सीटों की संख्या के मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है.
हरियाणा चुनाव के नतीजों पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय
चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए सबक : अरविंद केजरीवाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगी दलों से महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में अगले दौर के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ सलाह मिली. आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘‘सबसे बड़ा सबक’’ यह है कि चुनाव में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए.
यह विकास की जीत: प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को हरियाणा में भाजपा की शानदार चुनावी जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास की जीत है. भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की
विधानसभा चुनाव 2024: कितने निर्दलीय उम्मीदवार जीते
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में 3 निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 346 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.
अभय सिंह चौटाला भी हारे चुनाव
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी सीट पर हार गए. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और भाजपा के भव्य बिश्नोई भी हारने वालों में शामिल हैं.
‘ये सत्य की जीत’: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर मोहन यादव
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ने कहा कि आज ही दिवाली मन गई. आज हम सब बीजेपी की भारी जीत के बाद आतिशबाजी कर रहे हैं. ये हरियाणा की जीत नहीं है बल्कि सत्य की जीत हुई है. हरियाणा के लोगों ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है और कांग्रेस को धूल चटा दी है.
कांग्रेस का जम्मू क्षेत्र में प्रदर्शन अपेक्षा से नीचे रहा, एक सीट जीती
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अकेले अपने दम पर प्रदर्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है क्योंकि जम्मू क्षेत्र में उसके 29 उम्मीदवारों में से केवल एक ही जीत पाया है जबकि दो कार्यकारी अध्यक्ष सहित इसके प्रमुख नेता चुनाव हार गए. हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू क्षेत्र में परिणाम पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं और इस पराजय पर विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी जाएगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में चुनाव लड़ी कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से अधिकतर जम्मू क्षेत्र में थे जबकि क्षेत्रीय दल ने 51 उम्मीदवार उतारे थे. इसके अतिरिक्त, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट दी गई थी. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस, दोनों के बीच पांच सीट पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ था.
जलेबी को हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है : सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भाजपा एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा, “भाजपा ने हरियाणा के विकास को लेकर अपना जो संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें किसान, खिलाड़ी और ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात कही गई थी. आज हरियाणा में मिली जीत इसी बात का प्रमाण है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन पार्टी को मिलता है और उनके मार्गदर्शन में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है. कांग्रेस का हमेशा का रिजल्ट ऐसा ही रहता है. वह चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि इससे दूर भागती है. इसलिए उनके परिणाम ऐसे ही आते हैं.”
हमें उम्मीद कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेंगे: उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर ‘उल्लेखनीय कार्य’ करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर कुछ चीजें की जा सकती हैं और कुछ चीजें नहीं की जा सकतीं लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जम्मू-कश्मीर हमेशा के लिए केंद्र शासित प्रदेश नहीं रहेगा. हम उम्मीद करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री सम्मानजनक काम करेंगे और जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाएंगे और फिर हमारे घोषणापत्र के बाकी हिस्से को लागू किया जाएगा.”
यूपी की तरह हरियाणा के जाट बदलें अपनी जातिवादी मानसिकता : मायावती
लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जीरो पर आउट हुई है. इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने इसके लिए जाट समाज को जिम्मेदार ठराया है. उन्होंने कहा कि यूपी की तरह हरियाणा के जाट समुदाय को भी अपनी जातिवादी मानसिकता को बदलना चाहिए. बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा, लेकिन आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया, इससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुवा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तारिक भट ने प्रतिक्रिया दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तारिक भट ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में भाजपा के नेता जो ख्वाब दिखा रहे थे, आज वह चकनाचूर हो चुका है. यहां के लोगों ने सूझबूझ के साथ एक ऐसा फैसला लिया, जो आज पूरा देश देख रहा है. इसी वजह से यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के पक्ष में जनता ने मतदान किया और अब हम सरकार बनाने जा रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने 1947 में कश्मीरियों का दिल जीत लिया था. लेकिन भाजपा तो दिल चुराने वाली कौम है. इन्होंने लोगों को दिल जलाए हैं. अगर यह दिल जीतना चाहते तो कश्मीर में इनका खाता खुलता, मगर वहां तो इनका नाम-ओ-निशान ही नहीं







