महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस में चुनाव की घोषणा से पूर्व हो सकती हैं बगावत, टिकट के लिए 1800 उम्मीदवारों ने ठोका दावा,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Mumbai: महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस में चुनाव की घोषणा से पूर्व हो सकती हैं बगावत, टिकट के लिए 1800 उम्मीदवारों ने ठोका दावा,
महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने के लिए 1800 से ज्यादा लोगों ने एप्लीकेशन फाइल किए हैं, जबकि पार्टी केवल 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इस स्थिति ने पार्टी के लिए उम्मीदवारों का चयन एक चुनौती बना दिया है
महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से अधिक लोगों ने जाहिर की है.
महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से अधिक लोगों ने जाहिर की है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस पार्टी के लिए राज्य में मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से अधिक लोगों ने जाहिर की है, जबकि पार्टी लगभग 100-110 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. टिकट के लिए पूरे राज्य भर से एप्लीकेशन आए हैं, जबकि चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हुई है. इस बार विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके से सबसे ज्यादा लोगों ने एप्लीकेशन फाइल किया हैं bkl news network

Leave a Comment