BKL news network : तिरुपति मन्दिर के लड्डू प्रसाद में गोमांस और सुअर मांस की मिलावट, हिमाकत, जिम्मेदार कौन ? विश्व प्रसिद्ध और देश का सबसे धनी मंदिर तिरुपति.. जहां भगवान विष्णु के साक्षात निवास की धार्मिक मान्यता है, करोड़ों लोग हर साल वहां जाते हैं.. लेकिन उनकी आस्था के साथ किया गया खिलवाड़। तिरुपति के प्रसाद में बीफ टैलो यानी गोमांस और लार्ड यानी सुअर का मांस और फिश ऑयल यानी मछली के तेल का इस्तेमाल हुआ है। पैसे के लिए कितना गिर सकता है इंसान.. इसकी गवाही दे रही है NDDB यानी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की रिपोर्ट। NDDB की आणंद लैब की रिपोर्ट के बाद अब इसमें किसी शक-सुबहा की गुंजाइश नहीं है कि तिरुपति मंदिर के प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही थी या नहीं.. कैसे हुआ ये इतना बड़ा षडयंत्र, कौन है इसके पीछे.. क्या इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है. BKL news network




