Bkl news network (दिल्ली) अमरीका (टैक्सास )के हनुमान जी बने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनियन’ जानिए क्या है रामायण से सम्बन्ध
भगवान हनुमान की इस विशाल मूर्ति का निर्माण भारतीय वास्तुकला के अद्भुत नमूने के रूप में किया गया है. मूर्ति में भगवान हनुमान की शक्तिशाली और करुणामयी छवि नजर आती है. गदा धारण की हुई उनकी यह मूर्ति 90 फीट ऊंची है, जिससे यह धार्मिक महत्व का प्रतीक तो है ही साथ ही वास्तुकला और इंजीनियरिंग का भी उदाहरण भी है
टेक्सास में स्थापित हुई हनुमान जी की प्रतिमा
अमेरिका में बजरंजबली का जयकारा गूंज रहा है. वजह है टेक्सास के ह्यूस्टन में भव्य और ऊंची हनुमान प्रतिमा के अनावरण. सामने आया है कि 15 अगस्त से 18 अगस्त तक चले तीन दिन के समारोह के साथ श्रीराम दूत पवनसुत हनुमान जी की 90 फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. यह अमेरिका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह बीते रविवार (18 अगस्त) को आयोजित किया गया था. यहां स्थापित हनुमानजी का प्रतिमा का नाम ‘स्टेच्यू ऑफ यूनियन’ दिया गया हैं bkl news network







