Bkl news network दिल्ली:- गृह मंत्रालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का अच्छा सुअवसर, बस चाहिए ये योग्यता, 1.12 लाख मिलेगी सैलरी
गृह मंत्रालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, 1.12 लाख मिलेगी सैलरी
MHA Recruitment 2024 Sarkari Naukri: गृह मंत्रालय (Home Ministry) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक अच्छा अवसर है,
अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं और अप्लाई करना चाहते हैं, तो गृह मंत्रालय (Home Ministry) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है,
इसके लिए MHA ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड- I और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पदों भर्तियां निकाली है. गृह मंत्रालय भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवार देश में कहीं भी काम करेगा. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं,
वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 40 पदों पर बहाली की जाएगी. एमएचए भर्ती के लिए उम्मीदवार 2 मार्च तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें…?
गृह मंत्रालय में इन पदों पर होगी बहाली
असिस्टेंट- 07 पदस्टेनोग्राफर ग्रेड-I-24 पदअपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी)- 09 पद
गृह मंत्रालय में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट- चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल -6 के तहत 35,400 रुपये से 112400 रुपये तक भुगतान किया जाएगा..?
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)- चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल – 4 के जरिए 25500 रुपये से 81100 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी..?
स्टेनोग्राफर ग्रेड- I- चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल – 6 के जरिए 35400 रुपये से 112400 रुपये सैलरी के तौर पर दिया जाएगा,
गृह मंत्रालय में आवेदन करने की योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट को पास किया हुआ होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए तमाम संबंधित योग्यता होनी चाहिए..
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?







