डोडा टेरर अटैक आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network: डोडा टेरर अटैक आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, SSP जावेद इकबाल ने कहा- ‘हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर’

रियासी आतंकी हमले के तीन दिन बाद कठुआ और डोडा (Doda Terror Attack) में फिर आतंकी हमला हुआ। डोडा में एक पुलिस जवान समेत छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। वहीं कठुआ के आतंकियों को ढेर कर दिया गया। डोडा के एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकियों की मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है
आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, SSP जावेद इकबाल ने कहा- ‘हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर
सुरक्षाबलों ने अब तक आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं रियासी आतंकी हमले में शामिल एक मददगार को पकड़ लिया गया है एएनआई, जम्मू। डोडा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के बारे में डोडा के एसएसपी जावेद इकबाल ने कहा कि आतंकियों की मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डोडा इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

कठुआ और डोडा में हुआ आतंकी हमला

गौरतलब है कि रियासी आतंकी हमले के तीन दिन बाद ही जम्मू संभाग के कठुआ और डोडा इलाकों में आतंकियों ने गोलीबारी की। इस बीच कठुआ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। डोडा में आतंकियों ने सेना के पांच जवान घायल कर दिए थे। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ था। ज्ञात हो कि नौ जून को रियासी में शिवखोड़ी से आ रही एक बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं 41 से ज्यादा घायल हुए थे।

आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

रियासी आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हाकम दान (45) के रूप में हुई। इस व्यक्ति ने कथित रूप से रियासी आतंकी हमलावरों को छह हजार रुपए में खाना खिलाया था व शरण दी थी। हाकम दान ने उन्हें घटनास्थल की जानकारी भी उपलब्ध करवाई थी
आतंकी ढेर, हथियार व गोला-बारूद बरामद

Vaishno Devi: वैष्णो देवी के चरणों से नये साल की शुरुआत करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
नये साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, कश्मीर के पर्यटनस्थल भी पैक…और पढे

bkl news network

Leave a Comment