Bkl news network Mumbai: Biparjoy तूफान की तबाही से जूझ रहे किसानों को सरकार, देगी मुआवजा
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है. फसलों को नुकसान के साथ-साथ हजारों की संख्या में मवेशियों की जान भी चली गई. इन किसानों को राहत देने के लिए गुजरात सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है.
Bkl news network ADVERTISEMENT
फसलों के नुकसान पर मुआवजा देगी गुजरात सरकारफसलों के नुकसान पर मुआवजा देगी गुजरात सरकार
चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है. किसानों को भी इससे काफी नुकसान हुआ है. तटीय इलाकों में केसर आम और खजूर की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है. तूफान के चलते मवेशियों की भी बड़े स्तर पर मौत हुई. राज्य सरकार ने इन किसानों को हुए नुकसान पर मुआवजा देने का फैसला किया है.
आम और खजूर के पेड़ों को भारी नुकसान
गुजरात के तटीय इलाके में तकरीबन दो लाख टन से अधिक केसर आम उगाए जाते हैं. ऐसे में इसकी खेती करने वाले किसानों की फसल बड़े पैमाने पर तूफान के चलते बर्बाद हुई है. वहीं, चक्रवात बिपरजॉय के चलते कच्छ के 90 परसेंट खजूर के पेड़ों को भी नुकसान हुआ है. किसानों का कहना है खजूर के पेड़ के खराब होने से उनकी वर्षों की मेहनत खराब हो गई है. आगे के सालों में उन्हें इससे जो मुनाफा होता, उसकी भी उम्मीद खत्म हो गई है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक कच्छ, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर जिलों में 53,000 हेक्टेयर में उगने वाले लगभग 14,800 फल देने वाले पेड़ तेज हवाओं के कारण गिरे
सर्वेक्षण के बाद किसानों को दिया जाएगा मुआवजा
कैबिनेट की बैठक के बाद गांधीनगर में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए विभिन्न टीमों को प्रभावित जिलों में भेजा गया है. इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों और पशुपालकों को राज्य सरकार मुआवजा देगी. प्रारंभिक सर्वेक्षण से पता चला है कि बिपार्जॉय के कारण गुजरात के बिजली के बुनियादी ढांचे को 783 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है,
यह भी पढे….महाराष्ट्र:- तूफान में टीन शेड के साथ उड़ी 6 महीने की मासूम
तूफान के चलते गुजरात में 1,320 मवेशियों की मौत
सरकार के मुताबिक बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसी विभिन्न चक्रवात संबंधी घटनाओं में 1,320 मवेशियों और लगभग 1,900 पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो गई है 1,129 मवेशियों की मौत के लिए 1.62 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, जबकि अन्य पात्र पशुपालकों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा. Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?







