Gorakhpur:- केशव प्रसाद मौर्य ने संतकबीरनगर प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष मे मांगा वोट, मंच से बिरोधीयो जमकर लताड़ा…?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा के पक्ष में गरजे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर की रिपोर्ट:-

गोरखपुर:- खजनी तहसील क्षेत्र के भूमिधर इंटर कालेज के प्रांगण में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संत कबीरनगर लोकसभा सीट के प्रवीण के पक्ष में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस मुक्त चुनाव होगा। कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ,सपा व बसपा सत्ता के लिए परेशान हैं।

कुर्सी मिलते ही गरीबों का हक खा जायेंगे। आप इस बार पांच वर्ष के लिए भाजपा की सरकार नहीं बना रहे हैं, बल्कि गठबंधन व बसपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने की जिम्मेदारी आपकी है। 4 जून को 400 पार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारा दे रहे हैं तो विपक्षी पूछ रहे हैं कि 400 पार होने के बाद यह क्या करेंगे तो आप सुन लो 400 पार के बाद पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा।

इतना ही नही 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साईकिल का पुर्जा खोलकर सैफई भेज दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद अनुच्छेद 370 हटाया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया गया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बना था। उन्होंने आगे कहा विपक्षी कहते हैं 400 पार करेंगे तो लोकतंत्र का खतरा बढ़ जाएगा। इस देश को लोकतंत्र को खतरा नहीं, बल्कि कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा के अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य को खतरा है। भाजपा की सरकार में सबका साथ, सबका विकास होता है। उनकी सरकार में माफिया का विकास होता है। आप अपनी अंगुली को कष्ट देकर कमल का बटन दबाएं।और प्रवीण निषाद को जिताए तथा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का काम करे यह जिम्मेदारी आप लोगों को सौंप के जा रहा हूं।

यह भी पढे…? जौनपुर के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार आशुतोष जी को पत्रकार एकता संघ गोरखपुर के पत्रकारो ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से दिवंगत पत्रकार के परिवार को 50 लाख नगद और नौकरी की रखी शर्त..?

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार चार सौ पार के नारा को संत कबीर नगर की जनता करामत कर 400 पार पहुचाने का काम करेगी । 25 तारीख को कमल का बटन दबाकर प्रवीण निषाद के पक्ष में वोट कर मोदी की सरकार बनाने का काम करेगी। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व विधायक, संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

यह  भी पढे..? 50 वर्ष का पुलीस ही निकला 25 वर्षीय नर्स शालिनी का कातिल, पढ़े कैसे पुलिसिया दिमाग से महिनो तक पुलीस को ही किया गुमराह..?

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?

किसी भी प्रकार का न्युज, विज्ञापन और आर्टिकल इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे…? +916386712236 , email ???? I’d  bharatkilagam01gmail.com 

Leave a Comment