Bkl news network बिहार: नीतीश कुमार के। निर्देश पर ही बीजेपी से लड़ रहा हूं :तेजस्वी यादव ,नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वह आज भी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है,
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने उन्हें कहा था कि बीजेपी 2014 में आई और 2024 में जाएगी. नीतीश जी भी यही चाहते हैं और हम उन्हीं के अनुसार काम कर रहे हैं,
यह भी पढे…? , पीरियड्स में थी, फिर भी इतना पीटा कि शर्ट खुल गई… स्वाति मालीवाल की FIR का एक-एक शब्द पढ़िए
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है.?
पटना.? बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है. दरअसल तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वह आज भी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने उन्हें कहा था कि बीजेपी 2014 में आई और 2024 में जाएगी. नीतीश जी भी यही चाहते हैं और हम उन्हीं के अनुसार काम कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज भी उनके साथ हैं. नीतीश जी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है. उनके आशीर्वाद से ही हम बीजेपी को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे. हम उनके निर्देश पर ही काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज है. वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर आज एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि वो लोग पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग भी इतने वर्ष सरकार में थे. लेकिन, दोनों सरकार ने EBC, OBC और पिछड़ी जातियों का आरक्षण 75 प्रतिशत क्यों नहीं किया. तेजस्वी ने कहा कि वो लोग चाहते ही नहीं थे कि आरक्षण बढ़े
वहीं वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी ने कहा कि PM रोड शो करके रोड पर लोड बढ़ा रहे है. महंगाई बढ़ रही है. बेरोज़गारी का हाल बुरा है जितना शो करना है कर लें. कोई फायदा नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने कल मोकामा में हुई घटना को लेकर शासन प्रशासन को घेरा और कहा कि इसी काम के लिए प्रशासन ने उन्हें पे रॉल दिलवाया था,
लेकिन, इससे इन लोगों को कोई फायदा नहीं होगा. हम लोग सभी जगह जीत रहे हैं.वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनसे हम लोगों का पारिवारिक संबंध था. वो मेरे पिता लालू यादव जी के संघर्ष के साथी थे. Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?




