Bkl news network रोहतास: पवन सिंह की मां ने भी काराकाट लोकसभा से किया नामांकन , पवन सिंह पर बीजेपी बड़ा एक्शन , क्या कराकाट से नामांकन हो सकता है वापस? पवन सिंह पर बड़ा एक्शन ले सकती है BJP, क्या कराकाट से नामांकन लेना होगा वापस?
रोहतास जिला के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह पर बीजेपी बड़ा एक्शन ले सकती है. दरअसल रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने अभिनेता पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है..? bkl news network
प्रेम कुमार ने कहा कि पवन सिंह लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. अब अगर वह निर्दलीय नामांकन किए हैं तो ऐसे में अगर समय रहते वे नाम वापस नहीं लेते हैं तो उन पर पार्टी आवश्यक कार्रवाई करेगी. उन्होंने डेहरी के एक निजी होटल में चंद्रवंशी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को नसीहत दी और कहा कि अगर समय रहते वे मैदान से हट जाते हैं तो पार्टी उनको लेकर कुछ विचार कर सकती है, अन्यथा उन पर कार्रवाई निश्चित है.
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, मुंबई, लखनऊ और पटना में आधा दर्जन फ्लैट,
काराकाट से गुपचुप तरीके से पवन सिंह की मां ने भरा नामांकन, उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है. ऐसे में पीएम मोदी का देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रभाव है. काराकाट में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाखों समर्थक हैं..?
ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है. बता दें, पवन सिंह ने रोहतास के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया है. हालांकि इससे पहले पवन सिंह बीजेपी के टिकट से आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन, बीजेपी ने उन्हें आरा की जगह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया,
हालांकि, पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी थी. वहीं इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ही काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी. पवन सिंह काराकाट सीट पर चुनाव जीतने के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं..?
उन्होंने रोहतास में रोड शो भी किया था, जिसमें लोगों की काफी भीड़ जुटी थी. हालांकि अब बीजेपी के सख्त संदेश के बाद क्या पवन सिंह काराकाट से अपना नामांकन वापस लेंगे क्या इसको लेकर भी चर्चा शुरू होने लगी है..? bkl news network
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना.?







