Bkl news network ADVERTISEMENT
13 मई चतुर्थ चरण के लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव और ओवैसी की प्रतिष्ठा दाव पर,लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा,
13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है.
देश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.
चौथे चरण में ये दिग्गज मैदान में
1) अखिलेश यादव (कन्नौज): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक सांसद हैं. 2019 के चुनाव में पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर जीत हासिल की.?,
2) बहरामपुर: पश्चिम बंगाल का बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है. यहां, विपक्ष के INDIA Bloc में सहयोगी कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं. TMC ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि उनके सामने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हैं ..? bkl news network
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए..?




