यूपी में बसपा को हो सकता बड़ा नुकसान!बसपा सुप्रीमो मायावती बस्ती में ब्राह्मण उम्मीदवार दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटकर लवकुश पटेल को बनाया प्रत्याशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news networks यूपी में बसपा को होगा नुकसान,बसपा सुप्रीमो मायावती बस्ती में ब्राह्मण उम्मीदवार दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटकर लवकुश पटेल को बनाया प्रत्याशी

BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटकर लवकुश पटेल को बनाया उम्‍मीदवार

बसपा से लवकुश पटेल के मैदान में आने से कुर्मी वोट बैंक बंट सकता है, जिसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को मिल सके, बीएसपी को पूरी यूपी में नुकसान उठानापद सकता है

बसपा ने बस्‍ती से प्रत्‍याशी बदलकर लवकुश पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है..?

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बस्‍ती लोकसभा सीट (Basti Lok Sabha Seat) पर बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्‍प मोड़ पर पहुंच गया है. आखिरी मौके पर बसपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर राजनीतिक दलों के गणित को गडबड़ा दिया है..?

पार्टी ने दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटकर लवकुश पटेल को उम्‍मीदवार बनाया है. दयाशंकर मिश्रा ने बीजेपी छोड़कर बसपा का दामन थामा था और एक मई को बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था. वहीं अब बसपा ने प्रत्‍याशी बदलकर लवकुश पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

लवकुश पटेल तीन बार के विधायक स्वर्गीय नंदू चौधरी के बेटे हैं. नंदू चौधरी सपा के मौजूदा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के बहुत करीबी थे. ऐसे में अब उनके बेटे सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के सामने बसपा के टिकट पर ताल ठोकने के लिए मैदान में हैं. राम प्रसाद चौधरी कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. बसपा से लवकुश पटेल के मैदान में आने से कुर्मी वोट बैंक बंट सकता है, जिसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को मिल सकता है. जातीय समीकरण में अभी तक राम प्रसाद चौधरी आगे नजर आ रहे थे..?

बस्‍ती में जातीय समीकरण

जातीय समीकरण की बात की जाए तो बस्‍ती लोकसभा सीट पर 3.5 लाख ब्राह्मण, 3.5 लाख चौधरी, 1.75 लाख दलित, 1.75 लाख मुस्लिम, 1.10 लाख यादव, 1 लाख ठाकुर और 6 लाख अति पिछड़ा वोटर हैं. ऐसे में अगर चौधरी वोट बंटता है तो इसका सीधा लाभ बीजेपी के हरीश द्विवेदी को मिलेगा..?

राजनीतिक विषशज्ञों ने बताया बीएसपी को पूरे प्रदेश में नुकसान होगा ब्राह्मणों का वोट बसपा के पाले से खिसकता हुआ नजर आ रहा है

Bkl ADVERTISEMENT

लवकुश पटेल ने आखिरी दिन किया नामांकन
वहीं आखिरी दिन अपना नामांकन करने वाले लवकुश पटेल ने कहा की बसपा से मेरा टिकट क्लियर हो गया है. आधिकारिक रूप से घोषणा हो जाएगी, मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.? Bkl news network

Leave a Comment