E paper: bkl news network
Lok Sabha Election 2024: 12 राज्यों की 88 लोकसभा क्षेत्रों में किस राज्य में कहां-कहां होगी वोटिंग 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की 88 लोकसभा सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर इसी चरण में मतदान हो जाएगा। कर्नाटक की 14 और राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान, यहां देखें- किस राज्य में कहां-कहां होगी वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान।
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में ही केरल की सभी 20 सीटों पर चुनाव है।
केरल में सबसे अधिक 500 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नाम वापसी के बाद यहां की 20 सीटों पर कुल 194 प्रत्याशी मैदान में हैं। कर्नाटक में 491 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 92 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था
लोकसभा सीटों की संख्या
असम 05
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 03
जम्मू एवं कश्मीर 01
कर्नाटक 14
केरल 20
मध्य प्रदेश 06
महाराष्ट्र 08
राजस्थान 13
त्रिपुरा 01
उत्तर प्रदेश 08
पश्चिम बंगाल 03
बाह्य मणिपुर लोकसभा सीट की 15 विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। इस निर्वाचन क्षेत्र की 13 विधान सभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में भी मतदान होगा। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना था। मगर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद अब चुनाव सात मई को तीसरे चरण में होगा।
असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव।
बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा ।
कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार।
केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम।
मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद। महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी।
राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा।
त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व।
उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा।
पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट।
- निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए




