BJP का लोक सभा चुनाव 2024 का घोषणा पत्र, पढ़े क्या-क्या है मुख्य बिन्दु.?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network Hindi ,Politics National
भाजपा का संकल्प पत्र जारी; पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और गरीबों से किए ये वादे; पीएम मोदी बोले- देशहित के लिए UCC जरूरीलोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज (14 अप्रैल) भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। गरीब युवा किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है।

5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी: पीएम मोदी
पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है।
आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं: जेपी नड्ड लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज (14 अप्रैल) भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे।

Bkl news network advertisement
गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित हो सकती है।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो।
Bkl news network पार्टी ने किए ये महत्वपूर्ण वादे
संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।”
Bkl news network वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का टारगेट का है कि बिजली से कमाई हो सके। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि जिन्हें कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे।
Bkl news network अब गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी ने यूसीसी का किया जिक्र। वहीं, पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी देशहित के लिए आवश्यक है।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संकल्प पत्र जारी करने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज, जब हम संकल्प पत्र लॉन्च कर रहे हैं, तो हम सीखेंगे और चर्चा करेंगे कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों तक देश की सेवा कैसे करेंगे।
Bkl news network मोदी जी पार्टी के सभी आयोजनों और गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। भाजपा का समुचित संचालन हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैं इस कार्यक्रम में उनका हार्दिक स्वागत करता हूं।”bkl news network
जनसंघ काल के विचारों को आगे बढ़ा रही पार्टी: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने आगे कहा,”हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का चित्रांकन होगा। लेकिन हम लोगों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी और जनसंघ काल से शुरू हुई एक असंबद्ध आधारित पार्टी के गुण, उन विचारों को लगातार छोड़े गए वाद्ययंत्र अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग शामिल हैं। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब हम सब लोग उसी तरह से विसवत यात्रा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।”
Bkl news network जेपी नड्डा ने मोदी सरकार 2.0 की सफलता का किया जिक्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा,”महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, जो 30 सालों में नहीं हुआ नो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गई। कोराना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं और इस कार्य को आगे भी जारी किया गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।”
Bkl news network बढ़ाए जा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे
जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है। अभी किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह परोक्ष तौर पर किसानों के लिए कुछ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है।
सत्ता में आने पर एक ऐसे कानून बनाने का भी वादा किया जा सकता है कि जिसमें ईडी द्वारा जब्त संपत्ति के मामले में निवेशकों को जल्द पैसे वापस करने जैसी बात हो सकती है bkl news network

Leave a Comment