त्योहारों को सकुशल सम्पन्न होने पर शासन और प्रशासन को बधाई
सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुए होली और ईद : अशफाक
गोरखपुर। नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने होली और ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने पर शासन और प्रशासन को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि होली, रमजान एक माह तक इबादत और अलविदा के साथ ईद तथा वर्तमान समय में चैत्र रामनवमी का पर्व चल रहा है। मेकरानी ने कहा कि ऐसे में शासन व प्रशासन ने मिलकर सभी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर एकता और भाईचारे का परिचय दिया। द्धारा मुस्तैदी से अपने कार्य को करते हुए सर्वधर्म के लोगो को एक जगह एकत्रित कर मीटिंग एवं चौपाल के माध्यम से आपस मे प्रेम सौहार्द भाईचारा कायम कर आपसी एकता को बल देते हुए पर्व त्योहारों को साकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुभकामनाएं व होली और ईद पर्व की मुबारकबाद दी।
आप पढना शुरू कर चुके है bharat ki lagam news: अन्य खबरो के लिए यहा क्लिक कीजिए
मेकरानी ने कहा कि प्रशासनिक विभाग एक ऐसा विभाग हैं। जहां पूरा देश एक परिवार के साथ पर्व की खुशियां मनाता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। ऐसे में समाज ही उनका परिवार और ड्यूटी ही उनकी खुशियां होती हैं। ऐसे अधिकारीयों और कर्मचारीयों की जितनी भी सराहना की जाये कम है। उन्होंने ने सभी आलाधिकारियों को होली और ईद की मुबारकबाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
दिनेश चन्द्र मिश्र
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए




