महायुति और महा विकास अघाडी … महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network Mumbai:महायुति और महा विकास अघाडी … महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की हलचल राज्य में दिखाई देने लगी है। महा विकास अघाड़ी और महायुति, दोनो ही गठबंधन चुनाव की तैयारियां में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव ने बैठक की। बीजेपी राज्य की 150 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। फिलहाल अश्विनी वैष्णव मुंबई में हैं मुंबई : महाराष्ट्रविधानसभा चुनाव के रंग में राजनीति दल रंगते जा रहे हैं। महाविकास आघाडी हो या फिर महायुति के घटक दल हों, सभी बैठक पर बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद नेता दावे पर दावे कर रहे हैं। साथ ही वे सीटों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। बीजेपी कोर कमिटी की भी बैठक हुई। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के सांसद, विधायक और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक वर्षा बंगले पर बुलाई। बताया जाता है कि बैठक में शिंदे सेना 100 सीटों पर दावा करेगी। इन 100 सीटों पर विधानसभा निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में सीएम शिंदे ने अपनी पार्टी के लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी के नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाने पर भी बातचीत हुई। अजित पवार की एनसीपी के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पिछले दिनों 60 से अधिक विधानसभा सीटों पर दावा किया था, हालांकि अभी तक महायुति के सबसे बड़े दल बीजेपी की तरफ से सीटों को लेकर कोई दावा सामने नहीं आया है। पार्टी पहले से ही बोल रही है कि महायुति में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में वह सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेग महाराष्ट्र की सियासत
महाविकास आघाडी की हलचल
दूसरी ओर, महाविकास आघाडी के घटक दल उद्धव सेना ने 125 पर अपना दावा किया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 120 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को 90 से 100 सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया है। शरद पवार की राकांपा को 75 से 80 सीटें दिए जाने की पेशकश की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट अधिक रहा है, इसलिए पार्टी को विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें मिलनी चाहिए।
क्यों बीजेपी को टेंशन
महाराष्ट्र में इस वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटों की संख्या 2019 में 23 से घटकर मात्र नौ रह गई, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सात सीटें हासिल कीं और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सिर्फ एक लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सकी।
अघाडी गदगद, पर नहीं लेना चाहती चांस
शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस वाली महाविकास अघाडी ने मिलकर राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 सीट हासिल कीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मराठी साप्ताहिक ‘विवेक’ द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में लोकसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के साथ हाथ मिलाने के भाजपा के कदम को जिम्मेदार ठहराया गया हैं
मुंबई में आज समाजवादी पार्टी दिखाएगी सियासी ताकत, जानें कैसे दलित, पिछड़ा और मुस्लिम को साधने की तैयारी
परिवार बरकरार, मेरे साथी तय करेंगे कि पार्टी में अजित पवार की जगह है या नहीं, भतीजे की घर वापसी पर शरद पवार की दो टूक जवाब है bkl news network

Leave a Comment