NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया, पुणे से मुंबई के लिए निकले अजित पवार क्या बोले?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

BKL news network: NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र CM शिंदे की प्रतिक्रिया, पुणे से मुंबई के लिए निकले अजित पवार क्या बोले?
अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले से हड़कंप मच गया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनकर अजित पवार पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी गुट के नेता और पूर्व कांग्रेसी रहे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हुई। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही अजित पवार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और पीड़ादायक बताया है। इसके महाराष्ट्र के दूसरे नेताओं ने भी दुख जताया है। अजित पवार ने रविवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पार्थ पवार भी हैंbkl news network Mumbai

Advertisement

बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना दुखद
एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना दुखद है। पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गैंगवार को सिर नहीं उठाने देंगे। तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक हरियाणा से और एक उत्तर प्रदेश से है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। फायरिंग के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी नेता आशीष शेलार भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।
BKL news network Mumbai

अजित पवार ने क्या कहा?
X पर अजित पवार ने कहा कि NCP नेता, पूर्व राज्य मंत्री, मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी, जो लंबे समय से विधानमंडल में रहे हैं। उनके ऊपर गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इस घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने अपना अच्छा सहयोगी और दोस्त खो दिया है। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं बाबा सिद्दीकी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मुंबई कांग्रेस ने जताया दुख
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय है। सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए। ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुंबई कांग्रेस, जिससे बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल होने से पहले जुड़े थे, ने एक्स पर लिखा कि बाबा सिद्दीकी जी के निधन से मुंबई कांग्रेस बहुत दुखी है। लोगों के लिए उनकी अथक सेवा और समुदाय के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

बाबा सिद्दीकी के बारे में खबर बहुत परेशान करने वाली
शरद पवार की पार्टी एनसीपी के प्रवक्ता ने कहा कि बाबा सिद्दीकी के बारे में खबर बहुत परेशान करने वाली है। यहां चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति वास्तव में खराब होती जा रही है और यह विफल हो गई है। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुती को महाराष्ट्र की जनता को जवाब देना होगा कि वे कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में लाने में विफल क्यों रहे हैं। लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और जो चाहें करने के लिए स्वतंत्र महसूस करते हैं क्योंकि कानून का कोई डर नहीं है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाला गृह विभाग विफल होता दिख रहा है।

उद्धव सेना ने मांगा फडणवीस का इस्तीफाशिवसेना (UBT) प्रवक्ता आनंद दुबे ने राज्य में पूर्व विधायकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे से पद से इस्तीफा देने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं। अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें गृह मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एकनाथ शिंदे को राज्य के सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहीए Bkl news network Mumbai

Leave a Comment