गोरखपुर:- आर्य महिला सभा की श्रीमती रीता बरनवाल बनी अध्यक्ष
गोरखपुर नगर आर्य समाज बिस्मिल यज्ञ शाला सभागार में आर्य समाज के पदाधिकारी श्री ईश्वरचंद्र आर्य एवं निर्भय आर्य की देखरेख में आर्य महिला सभा का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से श्रीमती रीता बरनवाल को अध्यक्ष एवं श्रीमती स्वयं प्रभा आर्य को मंत्री चुना गया। विचार बना कि आगे सभा की अध्यक्ष और मंत्री मिलकर अन्य पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों का चयन करेंगी।
इस मौके पर श्रीमती रीता बरनवाल, स्वयं प्रभा आर्य, रूपा कसौधन, कुसुम लता गुप्ता, रिंकी, ममता जायसवाल, लता बरनवाल, ईश्वर चंद्र आर्य, निर्भय आर्य, भैरवनाथ मिश्र आदि मौजूद रहें।
बैठक का शुभारम्भ ईश्वर स्तुति से हुआ। बैठक में महिला सभा के उद्देश्यों पर चर्चा हुआ। उसके बाद कार्यकारिणी गठन, कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर व प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?








