Gorakhpur news:- मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवनीत सिंह की रिपोर्ट:-

मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

गोरखपुर खजनी:- मुहर्रम को लेकर स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई । बैठक में क्षेत्र के मौलवी, ताजियादार एवं सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने की। इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए

थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों को

सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल कर उस का आनंद लें। किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जानी चाहिये। अराजक तत्वों या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढे….टमाटर हुआ लाल, कैसे बनाएं सब्जी और दाल, रसोई में क्यों लगी है आग? टमाटर जो हुआ है लाल..?

थानाध्यक्ष ने सरकार के दिशा-निदेर्शों सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना मना है। तलवार, चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी। निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?

Leave a Comment