गोरखपुर शहर का प्राचीन हलुआ बाबा मन्दिर जीर्णोद्धार के लिए 68 लाख योगी सरकार ने स्वीकृत किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हलुआ बाबा मन्दिर जीर्णोद्धार निर्माण के लिए योगी सरकार ने दिया सहयोग

गोरखपुर :-

मोदनवाल समाज के लिए गौरव का क्षण है जो आज प्राचीन हलुआ बाबा उदासीन मन्दिर स्थापना 1916 ब्रिटीश काल से जो अब तक नही हुआ ,वह मन्दिर सुंदरीकरण जीर्णोद्वार निर्माण माननीय योगी सरकार ने किया ।अति प्राचीन हलुआ बाबा उदासीन मन्दिर घासीकटरा गोरखपुर के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तिय वर्ष २०२३-२४ मे 67.72 लाख का डीपीआर प्रपोजल स्वीकृत किया गया है। जिसमें मोदनवाल समाज

श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समिति (रजि०)गोरखपुर जो जिले की एक मात्र सामाजिका संस्था है जिसके अथक प्रयास से बहुप्रतीक्षीत सुदंरीकरण योजना का पिछले कई वर्षों के प्रयास के बाद युवा हृदय साम्राट उ०प्र० के माननीय यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी माहराज के द्वारा स्वीकृति प्रदान करने से महानगर सहित सम्पूर्ण जिले के मोदनवाल हलवाई समाज मे हर्ष की लहर व्याप्त है।

गोरखपुर का ओबीसी हलवाई समाज बहु प्रतीक्षित कार्य योजना से प्रसन्नता व्यकत करते हुए माननीय माहराज जी के प्रति आभार व्यक्त करता है।

गोरक्षपीठ से मोदनवाल समाज का कई पीढीयो से संरक्षण आर्शीवाद कृपा मिलता रहा मोदनवाल समिति(रजि०) महानगर जिला गोरखपुर के पॉच सदस्यीय संरक्षक गण एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता,रविन्द्र नाथ गुप्ता,पुरुषोत्तमदास सर्राफ राजा बाबू सहित ओमप्रकाश मोदनवाल,एंव प्रहलाद गुप्ता की टीम ने उ०प्र० शासन के इस कार्य योजना मे समाज के श्रद्धालु जनता के सुविधाजनक कार्यो वास्ते प्रपोजल तैयार डीपीआर,शपथपत्र,पावर आफ एर्टानी सहित ड्राफट पत्राचार तैयार, कराने समबन्धी कार्यो मे समय समय पर पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए कार्य योजना को सफल बनाया। जिसमें मोदनवाल समाज में हर्ष व्याप्त कर सभी को बधाई दिया गया बधाई देने वालों स्वजातीय बंधुओं में राहुल गुप्ता राजकुमार आर्य, चन्दु गुप्ता,राजु आर्य, आदि थे।

Rajkumar arya

Leave a Comment