अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से लोग पार्क में एकजुट होकर योग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप यहां से संदेश चुनकर भेज सकते हैं। योग स्वस्थ्य जीवन जीने की कला है। यह एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर और मन को निरोगी बनाने का काम करता है। योग भारत ही नहीं पूरे विश्व में किया जाता है। इसका इतिहास काफी पुराना है। ऋषि-मुनि भी योग किया करते थे। लोगों में योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) मनाया जाता है।

आज इस खास मौके पर जगह-जगह योग से संबंधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्क से लेकर खुले मैदानों में लोग एकजुट होकर योग करते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मन, शरीर और मस्तिष्क में एकात्मता लाने वाला ‘योग’ आज विश्वभर में लोगों की दिनचर्या का अंग बन चुका है योग सदियों से स्वस्थ और आरोग्य जीवन पद्धति वाली भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। नियमित योगाभ्यास शरीर, मन और विचारों को विकारों से मुक्त बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अमूल्य धरोहर ‘योग’ को पूरे विश्व ने अपनाया है।

‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ और योग को दैनिक जीवन का अंग बनाने की अपील करता हूँ।








