आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। असंख्य संघर्षों के बाद भी राष्ट्र और जनसेवा के लिए आपका संकल्प नारी शक्ति के नेतृत्व व सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक है। देश के वंचितों और महिलाओं के कल्याण की दिशा में आपका संघर्ष और समर्पण हर किसी को प्रेरित करता है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।








