निर्जला एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, खूब मिलेगा पुण्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। कहा जाता है कि जो इस दिन व्रत करता है, उसे पूरे एक वर्ष तक अन्य एकादशियों का फल मिलता है। निर्जला एकादशी का पालन शरीर और मन दोनों की शुद्धि प्रदान करता है। ऐसे में इस दिन आपको कुछ खास चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

1/7:
निर्जला एकादशी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है, जो कि इस बार 6 जून के दिन पड़ने वाली है।

2/7:
निर्जला एकादशी के दिन व्रती बिना जल ग्रहण किए इस व्रत को पूरा करते हैं। जिससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

3/7:
इस दिन व्रत करने के साथ-साथ गरीब व असहाय लोगों को जरूरत की चीजें दान करने का भी खास महत्व होता है। आइए जानते हैं कि आप निर्जला एकादशी के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं।

4/7:
शहद: शहद का दान स्वास्थ्य और आयु वृद्धि के लिए शुभ होता है।
गेहूं: अनाज दान से घर में समृद्धि आती है।
चावल: गरीबों को चावल देना पुण्य का कार्य है।

5/7:
हल्दी: हल्दी का दान पवित्रता और स्वास्थ्य लाभ के लिए अच्छा होता है।
कपूर: धार्मिक अनुष्ठानों में कपूर दान से धार्मिक फल प्राप्त होता है।
नारियल: नारियल का दान शुभता और समृद्धि लाता है।

6/7:
कमल का फूल: भगवान को अर्पित करने के लिए शुभ माना जाता है।
धूप और दीपक: पूजा में प्रयोग होने वाला धूप-दीपक दान से मन को शांति मिलती है।

7/7:
वस्त्र दान: ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को कपड़े दान करना लाभकारी होता है।
भोजन दान: गरीबों को भोजन करवाना पुण्य का कार्य है।

Leave a Comment