BSF की गोली से मारा गया बांग्लादेशी तस्कर अब्दुल्ला : अँधेरे में झाड़ियों के पीछे से जवानों पर धारदार हथियारों से किया था हमला, बीड़ी लेकर जा रहा था अपने मुल्क !
बांग्लादेश में तनाव के बीच पश्चिम बंगाल की सीमा पर BSF ने एक तस्कर को मार गिराया है। घटना मुस्लिम बहुल मालदा की है। तस्करों के एक समूह ने ‘सीमा सुरक्षा बल’ पर हमला कर दिया, जिसके बाद BSF ने भी जवाबी गोलीबारी की। उक्त तस्कर बांग्लादेशी है। सोमवार (12 अगस्त, 2024) को सुरक्षा एजेंसी ने खुद बयान जारी कर के इसकी जानकारी दी है। चाँदनी चक बॉर्डर आउटपोस्ट के पास की उक्त घटना है। एक बीएसएफ जवान ने पेट्रोलिंग के दौरान तस्करों को देखा था।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?







