भाजपा कार्यकर्ता को मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, पोस्टर घर पर चिपकाया : लिखा- ‘देखते हैं तुझे तेरा राम बचाता है या हिंदू धर्म’ !
Bkl news network
राजस्थान के कोटा में एक भाजपा कार्यकर्ता को कट्टरपंथियों की तरफ से ‘सर तन से जुदा’ का पैगाम भेजा गया है। कोटा के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता के दरवाजे पर ये पोस्टर चिपका मिला, जिसमें उसे और उसके परिवार को ‘अल्लाह के बंदों’ की तरफ से ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी भेजी गई है। इस पत्र के मिलने के बाद सनसनी फैल गई, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। bkl news network
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा के उद्योग नगर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की शिकायत पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में दी है। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि जो वह घर से बाहर निकाला तब एक पेपर उसके घर के बाहर लगा हुआ था।
Bkl news network मनोज के दरवाजे पर चिपकाए गए पन्ने पर लिखा है, ‘ अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। कोटा। सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है, या तेरा हिंदू धर्म। तू हिंदू के लिए बहुत आवाज उठाता है, अब तेरी आवाज बंद हो जाएगी। अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा। मनोज.. अब तेरा समय आ गया है और अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है। गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। अल्लाह हाफिज’ bkl news network पीड़ित के दरवाजे पर चिपकाया गया पोस्टर
पत्र मिलने के बाद से ही पीड़ित का परिवार दहशत के माहौल में हैं। भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी उद्योग नगर थाने के बाद इकठ्ठा हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग करते हुए प्रदर्शन कर दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह का काम किया गया है।
इस मामले में उद्योगानगर थाना एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। इस हरकत को अंजाम देने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी हुआ था विवाद
bkl news network
पीड़ित युवक मनोज ने बताया कि जनवरी में अयोध्या में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान झंडे लगाने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। मोहल्ले में भगवा झंडा लगाते समय दौरान कुछ लोगों ने मंदिर के पास बकरा बाँध दिया। इस दौरान उसका झगड़ा हो गया। मनोज का यह भी कहना है कि उस समय उसे जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में दी थी। ताजे मामले को उस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। Bkl news network





