भारत की लगाम न्यूज़ सिकंदराबाद/बुलंदशहर 28 अगस्त 2026 :- रक्षाबंधन विशेष आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।
पदाधिकारियों के संदेश
श्री राजेश महाराज जी (संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष): “रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सनातन संस्कृति की मर्यादाओं का पावन पर्व है। आइए, राष्ट्र और समाज की एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लें।
अघोरी डा० नरेंद्र मुनि महाराज जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत प्रकोष्ठ): रक्षाबंधन धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक बंधन का पवित्र उत्सव है। भगवान से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
श्रीमती मांडवी मिश्रा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ): हर बहन का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान ही रक्षाबंधन का सच्चा संदेश है। सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ।
श्री अमित उपाध्याय जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष): यह पर्व सेवा, समर्पण और पारस्परिक सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करे। सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ।
श्री कृष्णायन महाराज जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता): रक्षाबंधन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रेम, सद्भाव और धर्म की रक्षा का संकल्प ही इसकी वास्तविक भावना है।
श्री आशीष त्रिवेदी जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): भाई-बहन का अटूट स्नेह हमें सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
श्री सौरभ अवस्थी जी (कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष): आइए इस पावन अवसर पर संगठन, समाज और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
राष्ट्रीय महासचिव का संदेश
शिवम अग्निहोत्री (राष्ट्रीय महासचिव): रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परिवार, विश्वास और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक है। यह पावन पर्व समाज में एकता, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।








