भारत की लगाम न्यूज़ जयपुर/मुजफ्फरपुर:- बिहार के मुजफ्फरपुर से उभरे युवा परिधान ब्रांड Excluchiv ने लगातार दूसरी बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के आधिकारिक परिधान सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। 23 अगस्त को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित भव्य ताजपोशी समारोह में Excluchiv की टीम आधिकारिक मर्चेंडाइज पार्टनर के रूप में शामिल रही।
प्रतियोगिता की सभी 52 फाइनलिस्ट और आयोजन दल के सदस्यों ने लगभग दो महीने तक प्रशिक्षण के दौरान Excluchiv की आधिकारिक टी-शर्ट पहनी। इस साझेदारी ने मुजफ्फरपुर से शुरू हुए ब्रांड को देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिधान उद्योग में भी चर्चा का विषय बना दिया।
समारोह में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, अभिनेत्री सेलिना जेटली, फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। प्रतियोगिता में केरल की काज़िया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। विजेता से Excluchiv टीम ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।
Excluchiv की पूरी टीम ने इस महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी भारतीय फैशन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।








