सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: दो जिगरी दोस्तों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ सौरिख (कन्नौज): सकरावा मार्ग स्थित मिर्जा पुल के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रूप सिंह (18) और पवन कुमार (22) के रूप में हुई है। दोनों परौर गांव के निवासी थे और पेट्रोल पंप पर ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों आपस में गहरे मित्र थे।

पवन कुमार का विवाह नवंबर 2025 में हुआ था, जबकि रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment