अघोरी डा० नरेन्द्र मुनि महाराज जी को India Iconic Legacy Award 2026 से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ नई दिल्ली:- आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ अघोरी डा० नरेन्द्र मुनि महाराज जी को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में India Iconic Legacy Award 2026 से सम्मानित किया गया।

धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता मलिक जी उपस्थित रहीं। उनके कर-कमलों द्वारा अघोरी डा० नरेन्द्र मुनि महाराज जी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल अघोरी डा० नरेन्द्र मुनि महाराज जी का ही नहीं, बल्कि संगठन के लिए भी गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन से सनातन संस्कृति, धर्म एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर नई दिशा मिल रही है।

संगठन के पदाधिकारियों ने अघोरी डा० नरेन्द्र मुनि महाराज जी को India Iconic Legacy Award 2026 प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक-धार्मिक योगदान की कामना की।

Leave a Comment