भारत की लगाम न्यूज की रिपोर्ट दिनांक 12.8.2026 को ग्राम सठिया न्याय पंचायत- छोड़ा ब्लॉक -सासनी जिला हाथरस में 2 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ

सदर विधायक हाथरस श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं पूर्व प्रभारी श्री वी. के. शर्मा और श्री विशन सिंह जी द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया

कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिन्हें विधायक महोदय द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित की गई कार्यक्रम में विधायक महोदय ने सभी लाभार्थियों को बहुत प्रोत्साहित किया और योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया साथ ही 15 अगस्त पर हर घर झंडा लगाओ के लिए प्रोत्साहित किया

और मनोबल बढ़ाया इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी श्री वीके शर्मा जी ने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी कार्यालय पर होने वाले कार्यों जैसे अचार मुरब्बा शरबत फलों का जूस संरक्षित करने आदि की विधिवत पूर्ण जानकारी दी
नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, पीएम मोदी ने दी बधाई
और कैसे इन्हें सीख कर अपना व्यवसाय चालू कर सकते हैं यह भी बताया इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी बिशन सिंह जी ने इकाई लगाकर अधिक से अधिक लाभ होने की जानकारी व समूह बनाकर कार्य करने को प्रेरित किया इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में मिलने वाले ग्रामीण स्तर के लाभ जिसमें 50% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा के बारे में पूर्ण जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित डीआरपी श्री लक्ष्मी नारायण जी ने जिले पर चल रही योजना PMFME और उद्योग नीति 2023 की विस्तृत जानकारी दी उसमें मिलने वाले 35% अनुदान अधिकतम धनराशि 10 लाख जो मशीनरी आदि पर मिलनी है के बारे में भी बताया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वार्ड 15 के सदस्य श्री भूपेंद्र कुमार जनसेवक जी का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी जी ने करवाया





