राष्ट्रीय कार्यालय का विधि-विधान से हुआ भव्य उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर :-आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश महाराज जी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, राष्ट्रहित के कार्यों को गति देना तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा, जहां से पूरे देश में संगठनात्मक कार्यों का संचालन किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्णायन महाराज जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवम अग्निहोत्री जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सौरभ अवस्थी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती मांडवी मिश्रा जी, राष्ट्रीय संरक्षक श्रीपाल जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री रुद्र श्रीवास्तव जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण एवं राष्ट्र तथा सनातन धर्म की उन्नति की प्रार्थना के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने संगठन को जन-जन तक पहुँचाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment