अमित उपाध्याय जी ने श्री बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी से की भेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गाज़ियाबाद/बागेश्वर धाम:-आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी ने बागेश्वर धाम पहुँचकर श्री बागेश्वर धाम महाराज परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री अमित उपाध्याय जी ने सनातन धर्म के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की तथा संगठन को सदैव राष्ट्र और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

भेंट के दौरान श्री अमित उपाध्याय जी ने पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रेरणादायी मार्गदर्शन से सनातन समाज को निरंतर नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती रहेगी।

Leave a Comment