सिकन्द्राबाद (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई:- आर्यावर्त विश्व सनातन शक्ति परिषद ने संगठन के विस्तार और संत समाज को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अघोरी डॉ. नरेंद्र मुनि जी महाराज (संगरिया पीली कमली वाले) को संत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष (सम्पूर्ण भारत) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी की अनुशंसा पर की गई।
संगठन का मानना है कि अघोरी डॉ. नरेंद्र मुनि जी महाराज के आध्यात्मिक अनुभव, संत समाज में सम्मानित स्थान तथा सनातन धर्म के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संत प्रकोष्ठ देशभर में सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ सेवा, धार्मिक जागरूकता तथा सामाजिक समरसता के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संत समाज को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा राष्ट्रहित और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करना है। अघोरी डॉ. नरेंद्र मुनि जी महाराज का अनुभव इस उद्देश्य को नई गति देगा।
राष्ट्रीय महासचिव शिवम सनातनी हिंदू ने नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में संत प्रकोष्ठ पूरे भारत में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा तथा सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।






