सिकन्द्राबाद (बुलंदशहर), 14 जुलाई 2026।
आर्यव्रत विश्व सनातन शक्ति परिषद ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कोर कमेटी में तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह जानकारी संगठन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई

जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
राष्ट्रीय संरक्षक – ब्रजेश दत्त गौड़ जी महाराज
राष्ट्रीय प्रवक्ता – कृष्णायन जी महाराज
राष्ट्रीय महासचिव – शिवम अग्निहोत्री जी
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – अमित उपाध्याय जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) – श्रीमती मांडवी मिश्रा जी
राष्ट्रीय संयोजक – हर्ष यादव जी
संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जी महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरे भारत में सनातन धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सेवा कार्यों तथा जनजागरण को बढ़ावा देना है। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।






