बागेश्वरधाम सरकार के जन्मोत्सव पर शिव मंदिर, पांडव नगर में हुआ भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गाजियाबाद, 4 जुलाई:- पूज्य बागेश्वरधाम सरकार के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शिव मंदिर, पांडव नगर में एक भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड रामायण पाठ से हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अमित उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं से पूज्य गुरुदेव के संकल्पों से जुड़ने, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा बागेश्वरधाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री अमित त्यागी जी उपस्थित रहे। साथ ही शास्त्री नगर पुलिस प्रभारी श्री अभिषेक गौड़ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, राकेश नेगी, ज्ञानदीप सिंह, मनीष भारद्वाज, अंकित उपाध्याय, दीपू राजपूत, आशुतोष पांडे, रुद्र श्रीवास्तव, कृष्णकांत महाराज एवं कृष्णायन महाराज सहित समस्त मंडल सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment