सनातन समाज पार्टी की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ अयोध्या :-सनातन समाज पार्टी (ससपा) की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. श्री वत्सआचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने जोरदार उद्घोष एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपनी सहमति व्यक्त की तथा उन्हें बधाई दी।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. श्री वत्सआचार्य जी महाराज ने कहा कि पवन मिश्रा संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पवन मिश्रा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा ने संगठन नेतृत्व एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को लेकर प्रदेशभर में संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पवन मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।सनातन समाज पार्टी परिवार की ओर से पवन मिश्रा जी को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🚩🙏🏻

Leave a Comment