पुरुषोत्तम मास में गोवर्धन परिक्रमा हेतु उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मांडवी मिश्रा ने लिया पुण्य लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गोवर्धन धाम, मथुरा:- पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गोवर्धन धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने का सौभाग्य हासिल किया। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस पावन अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद (बोर्ड) भारत की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मांडवी मिश्रा जी ने भी श्रद्धालुओं के साथ गोवर्धन परिक्रमा कर गिरिराज महाराज एवं भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

श्रीमती मांडवी मिश्रा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास आध्यात्मिक उन्नति, सेवा, भक्ति और सत्संग का विशेष अवसर है। गोवर्धन परिक्रमा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं की अमूल्य धरोहर भी है।

उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भक्ति, सेवा और सद्भाव के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें तथा सनातन धर्म को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद (बोर्ड) भारत द्वारा आयोजित जनजागरण एवं धार्मिक गतिविधियों की भी श्रद्धालुओं ने सराहना की।

🙏 राधे-राधे 🙏
🙏 जय श्री कृष्ण – जय गिरिराज महाराज 🙏

Leave a Comment