भारत की लगाम न्यूज़ कानपुर:- कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत चौबेपुर ब्लॉक के ग्राम जवासी बगिया में संचालित जीपी वर्ल्ड इंटर कॉलेज पिछले करीब छह वर्षों से बिना किसी मान्यता के संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय शिक्षा विभाग की मिलीभगत से अवैध रूप से चलाया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय मात्र लगभग एक बीघा सात डिसमिल भूमि में संचालित किया जा रहा है स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय संचालक मानसिंह यादव विना मान्यता एवं बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के विद्यालय का संचालन कर रहा है मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर श्री संतोष राय का संरक्षण विद्यालय संचालक को प्राप्त है, जिसके कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा निदेशक श्री महेंद्र देव को पत्र भेजकर अवगत कराया गया था शिकायत के बाद सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी तथा खंड शिक्षा अधिकारी चौबेपुर आनंद पटेल द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि विद्यालय संचालक के पास किसी प्रकार का मान्यता संबंधी प्रपत्र उपलब्ध नहीं है और इंटर कॉलेज अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना सैनी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। हालाकि जांच टीम गठन के बाद भी अब तक विद्यालय के विरुद्ध किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।






